सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारी बैठक एवं तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया
कानपुर,आज जगदंबा गेस्ट हाउस, जी.टी. रोड, कानपुर में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बार एसोसिएशन की कार्यकारी बैठक गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 200 से अधिक सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।बैठक का प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें लखनऊ पीठ के जीएसटी अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यद्यपि जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण का गठन वर्षों के पश्चात हुआ है, तथापि अधिवक्ता समाज पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत न्याय की अपेक्षा रख सकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रकरण में प्रस्तुत तथ्यों एवं लिखित पक्ष का गंभीर परीक्षण किया जाएगा।यदि राहत दी जाएगी तो उसका विधिक आधार स्पष्ट किया जाएगा।यदि राहत नहीं दी जा सकेगी तो उसका कारण भी आदेश में स्पष्ट रूप से अंकित होगा।उच्चतर मंचों पर अपील केवल विधिक बिंदुओं पर ही विचारणीय होगी।अधिवक्ताओं से अपेक्षा की गई कि वे अपने अपील प्रपत्रों में तथ्यों, साक्ष्यों एवं प्रासंगिक धाराओं का सुव्यवस्थित उल्लेख करें, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावी एवं सुगम हो सके।उद्घाटन सत्र के उपरांत वरिष्ठ एवं दीर्घकाल से सक्रिय अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया गया।तकनीकी सत्र में इलाहाबाद उच्च न्यायालय से पधारे विद्वान अधिवक्ता श्री निशांत मिश्रा जी ने महत्वपूर्ण विधिक बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उच्च न्यायालय के नियमों, धारा 140 तथा माल परिवहन संबंधी प्रावधानों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके व्याख्यान से उपस्थित अधिवक्ताओं को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, अधिवक्ता हित संरक्षण एवं न्यायिक प्रक्रिया में सुधार संबंधी प्रस्ताव प्रमुख रहे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. जयसवाल,उपाध्यक्ष विक्रम चावला, रजीव अग्रवाल,अजय गुप्ता,महामंत्री डी के शर्मा सहित विभिन्न प्रांतों से पधारे पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एस पी सिंह, सेमिनार कमेटी के चेयरमैन वी.के. शुक्ला, को-चेयरमैन आलेख अग्रवाल, महामंत्री अवनीश मिश्रा, कार्यक्रम के एम.ओ.सी. देवेंद्र डंग, पूर्व अध्यक्ष एवं सेमिनार कमेटी के मुख्य संयोजक संतोष कुमार गुप्ता, एडवोकेट नीरज सिंह चंदेल, सहित लगभग 350 सदस्यों ने सहभागिता करी और अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई तथा अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया।

दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिश्तों की सच्चाई दिखाती ‘ना जाने कौन आ गया’
प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू
अंबेडकर नगर के अमर बलिदानी सिपाही धनुषधारी सिंह, वीर चक्र (मरणोपरांत)
JCM 2026-27 के लिए रंजीत शर्मा व भूपेंद्र यादव नामित, कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती फील्ड गन श्रमिक संघ (BPMS/BMS) का सर्वसम्मत निर्णय, पदाधिकारियों ने जताई खुशी
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की वैचारिक क्रांति -ः ललित गर्ग:-
टूटी पड़ी पैराफिट बॉल की मरम्मत करते कर्मचारी, खबरों के बाद लिया जिम्मेदारों ने संज्ञान, बनवाई गई टूटी पैराफिट बॉल 