डा.अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
लखनऊ/ दिल्ली/सीतापुर/कानपुर/सिद्धार्थनगर/औरैया/इटावा/प्रयागराज/उन्नाव/मुजफ्फरनगर
दिनांक 1/3/2026 को जनपद सीतापुर (उ० प्र०) में डा.अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान रहे। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष भवननाथ पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग की आरक्षण व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए एवं किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए तथा फसल सुरक्षा बीमा को सरल और पारदर्शी किया जाए। मजदूर वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि और श्रम कानून को शक्ति से पालन सुनिश्चित किया जाए। भूमिहीन दलित, आदिवासी, और पिछड़े वर्ग के लोगों को भूमि आवंटन की ठोस नीति लागू की जाए। शिक्षा एवं कौशल विकास योजनाओं का विस्तार कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए।
अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के हित और अधिकारों की रक्षा की जाए। सरकार वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे। UGC नियम 2026 लागू हो जिससे उच्च शिक्षा मे SC,ST,OBC के लोगो के साथ भेदभाव को रोका जा सके।भारत के संविधान में दिए गए प्रदत्त अधिकारों को सही तरीके से लागू किया जाए।
इस अवसर पर आर.एन.यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशाराम सरोज प्रदेश अध्यक्ष,मो. हनीफ खान प्रदेश महासचिव,आदित्य वर्मा प्रभारी अवध प्रांत, बृजराज प्रसाद मंडल अध्यक्ष गोरखपुर,ई.राम दयाल जिला संगठन मंत्री गोरखपुर, पीतांबर प्रसाद विधान सभा प्रभारी मोहनलालगंज, अंजनी कुमार चक्रवर्ती जिला अध्यक्ष बाराबंकी, सुरेंद्र कुमार, गुरु प्रसाद, ई प्रशांत पासवान, एस आई रावत, एस आर रावत, भास्कर पासवान एडवोकेट संयोजक अधिवक्ता मोर्चा ,जगजीवन बौद्ध, उदय भैया जी राष्ट्रीय कार्यालय सचिवसुरेश प्रकाशसीतापुर,आदि हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहें।
कार्य क्रम का आयोजन सतीश पासी विधान सभा प्रभारी महोली जनपद सीतापुर उ० प्र०ने किया।

