शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर क्षेत्र में किया सरकार के काम : डा.मनोज प्रजापति
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। गुरुवार को सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता व ब्लाक प्रमुख सुमेरपुर के साथ डाक बंगले में पत्रकार वार्ता करते हुए सरकार के आठ वर्षों में विधायक निधि से कराए गए कार्यों का बखान किया और जानकारी दी।
उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि 4.65 करोड़ से राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र तथा राजकीय पौधशाला पौथिया में सुदृणीकरण का कार्य कराया गया। 5.77 करोड़ से विभिन्न स्थानों पर पर्यटन विकास के कार्य कराया गया। 302.76 करोड़ से हमीरपुर बाईपास निर्माण के अंतर्गत यमुना सेतु, बेतवा सेतु व रोहन नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 12.74 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद हमीरपुर में विधानसभा सदर के अंतर्गत मौदहा छिमौली मार्ग पर चंद्रावल नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 15.73 करोड़ की लागत से विधानसभा हमीरपुर छिरका से चमरखन्ना मार्ग पूर्व निर्मित रपटा के स्थान पर चंद्रावल नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार कराया गया है। 92.52 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा हमीरपुर में कुरारा-कंडौरा, परसनी मार्ग पर बेतवा नदी सेतु पहुंच मार्ग अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 9.47 करोड़ से जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य, 2.40 करोड़ की लागत से पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड मुस्करा में दामूपुरवा एवं छानी में वृहद गौसंरक्षण का निर्माण कार्य, 28.32 करोड़ की लागत से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा यमुना नदी के दांएं तट पर स्थित मेरापुर दरिया मेरापुर पंप कैनाल एवं संगमेश्वर मंदिर की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्यों को पूर्ण कराया गया। 1.46 करोड़ की लागत से विधानसभा हमीरपुर में कुल 727 सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्थापित किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण यादव मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 