कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
राम सहाय इंटर कॉलेज, शिवराजपुर में सामाजिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह
उपदेश टाइम्स कानपुर
जनपद कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राम सहाय इंटर कॉलेज, जीटी रोड, बैरी, शिवराजपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित तथा निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह संपन्न कराए गए। योजना के अंतर्गत विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं के विवाह की भी व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं तथा रीति-रिवाजों के अनुसार कुल 188 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। इनमें अनुसूचित जाति के 135, अन्य पिछड़ा वर्ग के 38, सामान्य वर्ग के दो तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 13 जोड़े शामिल रहे।
विकास खंड बिल्हौर में 59 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें अनुसूचित जाति के 40, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के सात जोड़े शामिल रहे। विकास खंड ककवन में 47 जोड़ों का विवाह हुआ, जिनमें अनुसूचित जाति के 34, अन्य पिछड़ा वर्ग के 10, सामान्य वर्ग का एक तथा अल्पसंख्यक वर्ग के दो जोड़े शामिल रहे। विकास खंड चौबेपुर में 39 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें अनुसूचित जाति के 32, अन्य पिछड़ा वर्ग के छह तथा सामान्य वर्ग का एक जोड़ा शामिल रहा। नगर पालिका शिवराजपुर में तीन जोड़ों का विवाह हुआ, जिनमें अनुसूचित जाति के दो तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का एक जोड़ा शामिल रहा। राम सहाय इंटर कॉलेज, शिवराजपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर 37 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें अनुसूचित जाति के 26, अन्य पिछड़ा वर्ग के सात तथा अल्पसंख्यक वर्ग के चार जोड़े शामिल रहे। नगर पालिका बिल्हौर से संबंधित जोड़ों का अलग से कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिल्हौर मनोरमा कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर शुभम बाजपेयी, ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर राजेश शुक्ला, परियोजना निदेशक आलोक कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी आत्मा प्रकाश स्तोगी, उपजिलाधिकारी बिल्हौर एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनीष कुमार यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय कुमार उत्तम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, खंड विकास अधिकारी बिल्हौर एवं ककवन नेम चंद, खंड विकास अधिकारी चौबेपुर एवं शिवराजपुर यशवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन एवं गृहस्थी की शुरुआत के लिए 64,000 रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन माध्यम से कन्या के खाते में प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 21,000 रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्रति जोड़ा 15,000 रुपये व्यय किए जाते हैं।
कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत प्रस्तुत नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सभी 188 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुआ।
——–

मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित 