पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडे ने मैथा चौकी का किया और चक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी मैथा थाना शिवली का औचक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपदेश टाइम्स न्यूज़ कानपुर देहात
आज दिनांक 29.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना शिवली क्षेत्र की पुलिस चौकी मैथा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी पर तैनात कर्मियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, चुनौतियों एवं दैनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा की। महोदया ने चौकी की आधारभूत व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा सामान्य जनता के साथ संवाद व व्यवहार के तौर-तरीकों का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने चौकी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसामान्य की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील व तत्पर रहें। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि पुलिस चौकी नागरिकों के प्रति सेवाभाव व सहयोग की पहली पाठशाला हैं, अतः यहाँ कार्यरत कर्मियों को जनोपयोगी, पारदर्शी और सुलभ सेवा प्रदान करनी चाहिए। स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस अवसर पर चौकी प्रभारी मैथा सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज 