बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडे ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर
कानपुर देहात उपदेश टाइम्स
उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बिकरू कांड में वांछित चल रही आरोपी मनु पांडे ने आखिरकार लगभग ढाई साल की फरारी के बाद गुरुवार को कानपुर देहात की माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया पुलिस लगातार मनु पांडे की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर मनु पांडे माती कोर्ट में हाजिर हो गई मनु पांडे कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडे की पुत्रवधू है प्रेम प्रकाश पांडे को बिकरू कांड की अगली सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था बिकरू कांड के शुरुआती चरण में पुलिस ने मनु पांडे को सरकारी गवाह बनाया था हालांकि, बाद में एक ऑडियो क्लिप सामने आया, जिसमें घटना के दौरान मनु पांडे की अन्य आरोपियों से बातचीत रिकॉर्ड थी इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मनु पांडे को इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी बना दिया था, मनु पांडे घटना के बाद से ही फरार चल रही थी पुलिस द्वारा उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी फरारी के कारण, पुलिस ने सितंबर 2023 में मनु पांडे के घर कुर्की की कार्यवाही भी की थी यह सरेंडर पुलिस के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि ढाई साल की मशक्कत के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई और उसने सीधे कोर्ट में समर्पण कर दिया मनु पांडे का यह सरेंडर बिकरू कांड से जुड़े कानूनी मामलों में एक और महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया है अब कोर्ट में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
कल हिंदी भवन अकबरपुर में होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का विशाल श्रद्धांजलि समारोह, विधानसभा के कोने-कोने से उमड़ेगा जनसैलाब
तिरंगे के साथ जुलूस के रूप में हिंदी भवन पहुंचेंगे कार्यकर्ता, अहिल्याबाई पुण्यतिथि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने की तैयारियां तेज 