विश्व श्रवण दिवस पर जिला अस्पताल में लगा कैंप, देखे गए 90 मरीज
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। विश्व श्रवण दिवस पर जिला चिकित्सालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ईएनटी डा.विकास यादव के द्वारा 90 मरीजों को देखा गया। इस दौरान आए हुए लोगों को कानों को कैसे सुरक्षित रखें इसकी जानकारी दी गई।
इस मौके पर जिला अस्पताल के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा.विकास यादव ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ ही सुनने की क्षमता प्रभावित होती जाती है। इसलिए जैसे लोग अपने शरीर के अन्य अंगों का ख्याल रखते हैं ठीक उसी प्रकार से उन्हें अपने कानों का ध्यान रखना चाहिए। बहरेपन की बीमारी की वजह से लोग समाज से धीरे-धीरे मेलजोल कम करते जाते हैं। इससे हीन भावना भी पैदा होती है। जहां तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र बज रहे हों वहां कानों का बचाव करना जरूरी है। आडियोलाजिस्ट सैय्यद मुशीर अली द्वारा मरीजों की श्रवण स्क्रीनिंग, 15 आडियोमेट्री, परामर्श सत्र, पंपलेट वितरण, श्रवण स्वास्थ्य आदि के बारे में परामर्श दिया गया। आडियोलाजिस्ट ने बताया कि कान तीन भागों में बंटा होता है। 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को कानों की जांच जरूर करानी चाहिए क्योंकि इसी आयुवर्ग के लोगों की सुनने की क्षमता ज्यादा प्रभावित होती है। शून्य से पांच वर्ष के बच्चों में भाषा का विकास होता है, लेकिन जो बच्चे सुन नहीं पाते, वह बोल पाने में भी सक्षम नहीं होते हैं। लोगों को समय-समय पर अपने सुनने की क्षमता की जांच कराते रहना चाहिए।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 