सर्दी ने किया लोगों को बेहाल, सारा दिन चलती रहीं सर्द हवाएं
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। घने कोहरे के साथ हुई सुबह के बाद सारा दिन गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रहीं। जिसके कारण लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास हुआ। लोग अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाते दिखाई दिए।
गुरुवार को सारा दिन आसमान में काले बादल छाए रहे और मौसम सर्द रहा। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। हर कोई इस सर्दी से बेहाल नजर आया। महिलाएं मासूम बच्चों को गर्म कपड़ों में समेटे सफर करती नजर आईं। वहीं लोग अलाव के सहारे सर्दी से निजात पाते दिखाई दिए। हर तरफ सर्दी का सितम दिखाई दिया। शाम को कुछ देर के लिए हुई बूंदाबंदी के बाद मौसम और भी ज्यादा सर्द हो गया और गलन बढ़ गई। ऐसे में लोग घरों में कैद हो गए और सर्दी से ठिठुरते नजर आए। रात में भी सड़कों में कोहरा छा गया और सड़कें व चौराहों में सन्नाटा पसर गया। मौसम के इस मिजाज ने सभी को बेहाल कर दिया है। वहीं सर्दी की चपेट में आकर मासूम बच्चे निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड भी फुल दिखाई दे रहा है।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 