ई रिक्शा में ट्रेलर ने मारी टक्कर दो घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मुख्यालय से ई-रिक्शा में मोरम लादकर कस्बे आ रहे ई-रिक्शा में नेशनल हाईवे पर नारायणपुर कुंडौरा के मध्य एक ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें दो ई रिक्शा चालक घायल हो गए और ई रिक्शा चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरिक्शा मे मौरम लादकर कस्बे में आते समय ट्रेलर की टक्कर से ईरिक्शा चालक अनिकेत पुत्र मौजीलाल 18 वर्ष निवासी वार्ड 16 हमीरपुर व रौनक पुत्र जोबन 18 वर्ष निवासी वार्ड 16 हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें ईएमटी राहुल व आशीष तथा पायलट विकास व सत्यवीर ने एंबुलेंसों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 