रियाद में गूंजेगा सलमान का सितारा
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी उपस्थिति से दुनिया का ध्यान खींचने जा रहे हैं। इस बार मंच है रियाद, सऊदी अरब में आयोजित होने वाला जॉय फोरम 2025, जो 16 और 17 अक्टूबर को होने वाला है। यह फोरम मनोरंजन, नवाचार और इंसानियत का संगम माना जाता है, जिसमें दुनिया भर से फिल्म, कला और टेक्नोलॉजी के दिग्गज एकत्रित होंगे।
इस साल के जॉय फोरम में जैकी चैन, जेसन मोमोआ, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे ग्लोबल आइकॉन भी शामिल होंगे। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं सलमान खान, जो फोरम के दूसरे दिन एक खास सेशन में “हीरो बनने और स्टारडम को निभाने” पर अपने विचार साझा करेंगे।
यह सेशन सुहा नवैलाटी द्वारा मॉडरेट किया जाएगा, जिसमें सलमान सिनेमा की आत्मा, बॉलीवुड की वैश्विक पहचान और इंसानियत के संदेश पर खुलकर बात करेंगे। अपने सिग्नेचर अंदाज में सलमान कहेंगे —
> “आप स्टारडम का पीछा नहीं करते, बल्कि उसे सुरक्षित रखते हैं।”
सलमान खान की बातों से प्रेरणा लेने के साथ-साथ फोरम में नए विचारों, तकनीक और मनोरंजन की दिशा पर भी चर्चा होगी।
दूसरी ओर, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप भी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। उनकी वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ़ गालवान’ का पहला लुक इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है। वहीं, कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली ‘बजरंगी भाईजान 2’ एक बार फिर दिलों को छू जाने वाली कहानी लेकर आएगी।
रियाद का मंच तैयार है, और सलमान खान फिर से दिखाने वाले हैं कि असली हीरो वही होता है जो स्क्रीन पर नहीं, दिलों में बसता है।

अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू ‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया
मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल
क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा? घुड़सवारी-कथक के बाद अब कॉम्बैट ट्रेनिंग! क्या किसी बड़े एक्शन रोल की तैयारी में हैं श्रेया शर्मा? क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?
12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर है ‘वाइब’ का ट्रेलर हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’ 