कालीचरण पी.जी.कॉलेज लखनऊ का 51वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उपदेश टाइम्स संवाददाता (डॉ.अयोध्या प्रसाद रावत) लखनऊ:कालीचरण पी.जी. कॉलेज लखनऊ का 51वां स्थापना दिवस 6 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया तथा बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व योगदान को याद किया।
कॉलेज के प्रबंधक इंजी.वी.के.मिश्र ने
मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री
बृजेश पाठक,विशिष्ट अतिथि विधायक-गोविंद नारायण शुक्ल अध्यक्षता कर रहे प्रो.जे.पी. पांडेय कुलपति ए.के.टी.यू. लखनऊ,कालीचरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र व पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य एवं उपाध्यक्ष प्रो.चंद्र मोहन उपाध्याय आदि मंच पर उपस्थित विद्वत जनों का आभार प्रकट किया।
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि पूर्णनिष्ठा और लगन के साथ पढ़ाई कर राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आवाहन किया और गुरुजनों के प्रति आदर भाव प्रकट करते हुए अपने छात्र जीवन के कई प्रसंगो से भी सभी को अवगत कराया।

लखनऊ की गलियों में अदा शर्मा का दिलकश अंदाज़ लखनऊ की रौनक में घुली अदा शर्मा की सादगी
महाशिवरात्रि पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का सेवा आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
उड़ान ग्लोबल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
लखनऊ में आर्मी एयर डिफेंस कोर का मनाया गया 33वां स्थापना दिवस
जन्म दिन की शुभकामनाओं के साथ सपा नेत्री पूजा शुक्ला के विधायक बनने की करी कामना
सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक