सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक
ब्यूरो चीफ वीरेंद्र हांडा की रिपोर्ट
आगरा क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा के तत्वावधान में 01 से 03 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला/पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
पुरुष वर्ग में लखनऊ के खिलाड़ी उबैद इरदिसी ने पोमेल हॉर्स (Pommel Horse) इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में वेरोनिका वर्मा ने अनइवन बार (Uneven Bars) इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस अवसर पर जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव ने बताया कि जिम्नास्टिक आज केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम बन चुका है। कम उम्र से जिम्नास्टिक करने वाले बच्चों में शारीरिक संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और आत्मविश्वास तेजी से विकसित होता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि जिम्नास्टिक बच्चों को अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है, जो आगे चलकर उन्हें खेल के साथ-साथ पढ़ाई और जीवन में भी सफलता दिलाता है।
पिछले दो वर्षों से लगातार के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ के जिम्नास्ट खिलाड़ी पदक जीतते आ रहे हैं, जो लखनऊ में जिम्नास्टिक खेल के निरंतर विकास और मजबूत प्रशिक्षण प्रणाली को दर्शाता है।
इस अवसर पर महिला टीम मैनेजर कुमारी निर्मिता यादव ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं डॉ. अतुल सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. सिंह ने कहा कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतने की पूरी क्षमता रखते हैं।

महाशिवरात्रि पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का सेवा आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
उड़ान ग्लोबल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
लखनऊ में आर्मी एयर डिफेंस कोर का मनाया गया 33वां स्थापना दिवस
जन्म दिन की शुभकामनाओं के साथ सपा नेत्री पूजा शुक्ला के विधायक बनने की करी कामना
डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मूक-बधिर ‘खुशी’ की बदल गई जिंदगी सीएम योगी से मिलकर खुशी खुशी हुई भावुक, हजरतगंज थाना प्रभारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका 