जन्म दिन की शुभकामनाओं के साथ सपा नेत्री पूजा शुक्ला के विधायक बनने की करी कामना
(उत्तर प्रदेश )l समाजवादी छात्र सभा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला का रविवार को सहारा स्टेट क्लब जानकीपुरम लखनऊ में 27 वां जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर सपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा शुक्ला को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। कानपुर से ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने भी समाजवादी पार्टी की सबसे युवा, लोकप्रिय और फायरब्रांड नेत्री पूजा शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करी। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि पूजा शुक्ला को एक प्रखर वक्ता हैं। वे पिछड़े, दलित, मजलूमों ,मजदूरों की मसीहा के साथ महिलाओं की आवाज हमेशा बुलंद करती हैं। गरीबों के हर दुःख दर्द में सदैव साथ खड़ी रहती हैं। पूजा नारी शक्ति का एक प्रतीक हैं। उनका विशाल व्यक्तिव ही उन्हें लोकप्रिय और महान बनाता है। पूजा शुक्ला के जन्म दिवस के अवसर पर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने फरवरी 2027 में संभावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनके विधायक बनने की भी कामना की। पूजा शुक्ला ने जन्म दिन की शुभकामनाओं के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अपने सभी शुभचिंतकों आभार व्यक्त किया।

महाशिवरात्रि पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का सेवा आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
उड़ान ग्लोबल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
लखनऊ में आर्मी एयर डिफेंस कोर का मनाया गया 33वां स्थापना दिवस
सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक
डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मूक-बधिर ‘खुशी’ की बदल गई जिंदगी सीएम योगी से मिलकर खुशी खुशी हुई भावुक, हजरतगंज थाना प्रभारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका 