उड़ान ग्लोबल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न
ब्यूरो चीफ वीरेंद्र हांडा की रिपोर्ट
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित उड़ान ग्लोबल स्कूल का 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय चौहान (पूर्व अध्यक्ष भाजपा बरेली मंडल) , वीरपाल मौर्य, चेयरमैन शाही, अंबेडकर गजेन्द्र पटेल (चेयरमैन उड़ान ग्लोबल स्कूल), रिज़वान जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्कूल के अध्यक्ष अंबेडकर गजेंद्र पटेल ने अपने वक्तव्य में सभी विद्यार्थियों और आए हुए अभिभावक को व उपस्थित अन्य सम्मानित व्यक्तियों बताया कि 26 जनवरी 1950 को संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान को 2 साल 11 महीने 18 दिन में अंतिम प्रारूप देने के बाद लागू किया गया था I इस संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भारतीय संविधान में वर्णित मूल अधिकार, भारत के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार तथा समता और बंधुत्व एवं मिलजुल कर रहने तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है I
अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

महाशिवरात्रि पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का सेवा आयोजन, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ में आर्मी एयर डिफेंस कोर का मनाया गया 33वां स्थापना दिवस
जन्म दिन की शुभकामनाओं के साथ सपा नेत्री पूजा शुक्ला के विधायक बनने की करी कामना
सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लखनऊ को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक
डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मूक-बधिर ‘खुशी’ की बदल गई जिंदगी सीएम योगी से मिलकर खुशी खुशी हुई भावुक, हजरतगंज थाना प्रभारी की रही महत्वपूर्ण भूमिका 