ध्वनि उपकरणों का जिम्मेदारी से करें इस्तेमाल –पुलिस उपायुक्त पूर्वी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आगामी त्यौहार पर निकलने वाले शोभा यात्रा/ जूलूसो में डीजे ,बैंड बाजा और लाउडस्पीकर आदि के व्यापक उपयोग से आम जनमानस को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत आज दिनांक 05.09.2024 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह द्वारा डीजे संचालकों, बैंड वालों, लाउड स्पीकर वालो के साथ मीटिंग की एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शोभा यात्राओं और जुलूसों के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए डीजे और लाउडस्पीकर की ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए जिससे स्थानीय लोगों को शोर से परेशानी न हो और उपयोग के लिए एक निर्धारित समय सीमा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान ध्वनि उपकरणों का उपयोग करते समय स्थानीय समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाए और किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचा जाए। सभी डीजे संचालकों और बैंड वालों को कानूनी अनुमति और नियमों का पालन करने को कहा गया सभी संचालकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने उपकरणों का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह का मीटिंग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उत्सव का माहौल बना रहे साथ ही स्थानीय लोगों की शांति और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 