पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने जाजमऊ उर्स के मेले का किया निरीक्षण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने थाना जाजमऊ अंतर्गत लगने वाले उर्स के मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए उर्स के मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में सघन पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आगंतुकों के लिए मार्गदर्शन के लिए संकेतक लगाए गए है। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए निर्देशित किया, पूरे आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रख यह सुनिश्चित किया गया कि हर महत्वपूर्ण क्षेत्र की निगरानी हो, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पहचाना जा सके तथा आपातकालीन सेवाओं एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को तैयार रखा जाए इसके अलावा, किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम भी तैनात की गई स्थानीय समुदाय और उर्स के आयोजकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी संबंधित पक्ष सुरक्षा मानकों का पालन करें जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके, पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने उर्स के दौरान ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गईं। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया ताकि किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ न हो और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए मार्ग हमेशा खुला रहे व सुनिश्चित किया कि उर्स का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जाय।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 