रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
उपदेश टाइम्स, कानपुर नगर
कानपुर नगर।* स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सत्यवीर गुप्ता स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल बुधवार को कानपुर साउथ, किदवई नगर में खेले गए।
पहला सेमीफाइनल:* नेशनल क्लब 10 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गया। सुनील कनौजिया और सचिन निषाद ने 23-23 रन बनाए। फरजान अली ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में रोलैण्ड क्लब ने 4 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौरभ मिश्रा ने 42 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रोलैण्ड क्लब 6 विकेट से विजयी रहा।
*दूसरा सेमीफाइनल:* एमयूसी क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बनाए। सजल तिवारी ने 28, राहुल सिंह ने 27 रन बनाए। जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। अक्षत अवस्थी ने 36 रन बनाए। एमयूसी क्लब 10 रन से विजयी रहा। राहुल सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाएं, युवाओं को नशे से बचाएं : डीएम 