संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के तहत शिवली में संगठनात्मक बैठक संपन्न
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने बूथ संगठन मजबूत करने, कटे हुए वोट पुनः जुड़वाने और 26 नवंबर के संविधान दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी का किया आह्वान
उपदेश टाइम्स, कानपुर देहात
शिवली, कानपुर देहात।* समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह’ के अंतर्गत आज शिवली स्थित बी.एल. पैलेस में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों एवं पीडीए प्रहरियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने, मतदाता सूची की समीक्षा करने, संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव आदरणीय राजाराम पाल जी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की आधारशिला है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी का अवसर दिया है।
उन्होंने कहा कि आज संविधान को बचाना ही लोकतंत्र को बचाना है। इसलिए हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह बूथ पर जाकर मतदाता सूची की जांच करे, जिन लोगों के वोट कट गए हैं, उनके वोट पुनः जुड़वाए और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का काम करे।
राजाराम पाल जी ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता, इसलिए बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और पीडीए प्रहरी गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को संविधान के महत्व के बारे में बताएं और 26 नवंबर को होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संविधान बचाओ, वोट बचाओ अभियान को शिवली क्षेत्र के हर बूथ तक पहुंचाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे!
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
यदुनन्दन सिंह यादव (विधानसभा अध्यक्ष), अमर सिंह पाल (जिला उपाध्यक्ष), रामु दीक्षित (जिला सचिव), रमेश विश्वकर्मा (संयोजक, विश्वकर्मा सभा), इरफान अहमद (जिला सचिव), रामबाबू यादव, जनार्दन यादव (अध्यक्ष, प्रधान संघ ब्लॉक मैथा), शिवा दीक्षित (नगर अध्यक्ष, शिवली), प्रो. जितेंद्र पाल, दीपक सेंगर, ललित पाल (एडवोकेट), बलराम यादव, प्रेमशंकर दद्दू, आदित्य यादव, ऋषभ यादव, जयराम पाल (प्रधान), रिंकू पाल, शिवमंगल पाल, बऊवन कुरील, अनिल पाल, छोटेलाल पाल, पुत्तन राठौर, राकेश बाजपेयी, आयुष पाल (एडवोकेट), श्याम जी त्रिवेदी, कपिल द्विवेदी, ईशान, अमर सिंह कठेरिया, संदीप कठेरिया, गोलू, जितेंद्र यादव, वीके यादव, अनिल यादव, अजय यादव, बालेन्द्र यादव, मनोज सैनी, मो. सलीम, ओमजी शुक्ला, राम नारायण कमल, अरुण, विनय कुमार, श्यामजी अग्निहोत्री, अनिल तिवारी, अमरेश, शिवनाथ पाल, विवेक यादव, पुष्पेंद्र, राजदेव यादव, अमर सिंह यादव, सूफियान खान, दीपक कठेरिया, राजू यादव, ऋषभ, गुड्डू एवं मोहित कटियार ,रामबहादुर तोमर,अनुपम,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह का कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे 