जूता पाॅलिस कामगारों को सफाई कर्मचारी की श्रेणी में सामिल करने की मांग सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष को लिखा पत्र
दिनांक 20-11-2026 (दिल्ली) सांसद पप्पू यादव राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष किशोर मकवाना और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना पत्र लिखकर अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े उन लाखों जूता पॉलिश कामगारों की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ, जो वर्षों से देशभर में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपनी आजीविका अर्जित करते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में जूता पॉलिश का कार्य करने वाले अधिकांश कामगार अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। यह कार्य केवल आजीविका का साधन ही नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधा से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद इन कामगारों को आज तक “सफाई कर्मचारी” अथवा स्वच्छता संबंधी कार्यबल की श्रेणी में समुचित संस्थागत एवं प्रशासनिक मान्यता प्राप्त नहीं हो सकी है।इस स्थिति के कारण ये कामगार तथा उनके परिवार सरकार द्वारा संचालित अनेक सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य बीमा, छात्रवृत्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार सहायता, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुनर्वास तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुँच पाता। जूता पॉलिश कार्य में संलग्न अनुसूचित जाति वर्ग के कामगारों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। पत्र में उन्होंने आग्रह है कि जूता पॉलिश कार्य में संलग्न कामगारों को “सफाई कर्मचारी” की श्रेणी मान्यता प्रदान की जाए। इनका राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कर सामाजिक सुरक्षा का दायरा विस्तारित किया जाए। इनके एवं इनके आश्रितों को स्वास्थ्य बीमा, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार एवं अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक नीति बनाई जाए।भारत सरकार अनुसूचित जाति समुदाय के इस उपेक्षित एवं श्रमजीवी वर्ग के सामाजिक न्याय, सम्मान एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से इस विषय पर सकारात्मक एवं संवेदनशील निर्णय लेगी। सांसद पप्पू यादव ने कहा की ऑल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्क्स युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय समाजसेवा ओमप्रकाश राम और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वासुकीनाथ साह और राष्ट्रीय सचिव विनोद निकाळजे हमेशा जूता पाॅलिस करने वाले कामगारों को उनका हक और अधिकार दिलाने और उन्हें सभी को सफाई कर्मचारी में सामिल कराने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं ओमप्रकाश राम कहा की केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले , केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, सांसद संदीप भूमरे, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सांसद पप्पू यादव, सांसद सुधार सिंह,सांसद अजय मंडल, बिहार अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान, विधायक प्रशांत बंसीलाल बंब, विधानपरिषद जीवन कुमार द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जुता पाॅलिश कामगारों को सफाई कर्मचारी मान्यता दिलाने का मांग किया है और जल्द ही सफाई कर्मचारी आयोग के श्रेणी सामिल कर लिया जाएगा।

International Media Press Club Reg
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च
आचार्य महाप्रज्ञ का प्रेक्षाध्यान का दर्शन आज के विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है: मुनिश्री जयकुमार
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का वात्सल्य, साधना और समर्पण प्रेरणा का संगम है 