रंगों में जीवंत हुई स्मृतियां, कैनवास पर साकार हुई सृजन की उड़ान पूर्व छात्राओं की दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी संपन्न
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, 30 सितंबर। कला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं, बल्कि संवेदनाओं, स्मृतियों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर, कानपुर में कौशल विकास समिति एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व छात्राओं द्वारा दो दिवसीय ‘चित्रकला प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।
29 एवं 30 सितंबर 2026 को एनआरएससी हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर एक बजे हुआ। प्रदर्शनी का उद्देश्य पूर्व छात्राओं की पूर्व रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति को एक साझा मंच प्रदान करना रहा। विभिन्न कलात्मक विषयों, भावों और शैलियों पर आधारित चित्रों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शनी में प्रकृति,अध्यात्म संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध रंगों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पूर्व छात्राओं की कलाकृतियों के माध्यम से रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व छात्रा एवं सेवानिवृत्त लेक्चरर डिपार्टमेंट किरण शुक्ला रहीं। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. राजकिशोरी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाली पूर्व छात्राओं में शहाना परवीन, प्रियंका चौहान, नेहा अवस्थी, लीना गुप्ता, प्रेरणा सिंह, डॉ. पूजा शुक्ला, कामाक्षी, निशा बाजपेयी, अनामिका कटियार, रेखा शर्मा, पूजा गौतम, पूजा वर्मा, सीमा सिंह, अनुश्रीका सिंह, शगुन वर्मा, सुप्रिया कनीजिया, साजिया नफीस, शुभी सिंह, सानिया खान, अलीशा, आश्या सिंह, वर्षा लोधी, क्षमा सेंगर एवं यशश्री निगम सहित अन्य शामिल रहीं।इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. सारिका बाला एवं कौशल विकास समिति की सदस्य स्मृति चौहान ने विशेष सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्राओं, पूर्व छात्राओं एवं कला-प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

गलत व्यवहार पर चुप न रहें बच्चे, 1098 और 112 पर मांगें मदद स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में पहुंचे न्यायिक अधिकारी, पॉक्सो कानून से लेकर साइबर सुरक्षा तक समझाई
उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले टैक्स का 60 प्रतिशत वहीं के विकास कार्यों पर होगा खर्च
ईवीएम हटाने व चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया
International Media Press Club Reg
भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुमार कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर विनायकपुर
कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय 