ईवीएम हटाने व चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर :- कानपुर में आज चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व ईवीएम से चुनाव न कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर द्वारा चेतना चौराहा कानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया!
बड़ी संख्या में कांग्रेसी जागृति होटल के सामने इकट्ठा हुए और सरकार विरोधी नारे *’वोट चोरों गद्दी खाली करो, तड़ीपार को हटाओ संविधान बचाओ, ईवीएम हटाओ बैलेट पेपर से चुनाव कराओ, मोदी-शाह को हटाओ देश बचाओ, चोरों का ठिकाना कहाँ – भाजपा कार्यालय में’* जैसे नारे लगाते हुए चेतना चौराहे पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
पुतला दहन उपरांत जोशीले नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर वहीं कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर धरना दिया! *’ईवीएम हटाओ देश बचाओ, चुनाव बैलेट पेपर से कराओ, वोट चोरी नहीं चलेगी, एसआईआर पिछले चुनाव 2019 की मतदाता सूची से कराओ, चुनाव आयुक्त हटाओ – मोदी शाह को हटाओ देश बचाओ’* इत्यादि नारों से पूरा जिलाधिकारी परिसर गूंज उठा।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि ईवीएम से लोकतंत्र खतरे में है, चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं और वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने कहा कि 2019 की मतदाता सूची के आधार पर SIR कराया जाए।
आज के धरने में प्रमुख रूप से संदीप शुक्ला, नरेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट , सियाराम पाल एडवोकेट, उमाशंकर त्यागी एडवोकेट, अंकुर पाल एडवोकेट, विशाल पाल एडवोकेट, सूरज शर्मा,अभिषेक पाल एडवोकेट बाबूराम सोनकर, हाजी वसीक, हीरालाल निषाद, धर्मराज चौहान, महेश शुक्ला, आनंद वर्मा, केशव प्रसाद पाल, जिमी पाल एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

गलत व्यवहार पर चुप न रहें बच्चे, 1098 और 112 पर मांगें मदद स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में पहुंचे न्यायिक अधिकारी, पॉक्सो कानून से लेकर साइबर सुरक्षा तक समझाई
उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी पर तय होगी जवाबदेही : जिलाधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले टैक्स का 60 प्रतिशत वहीं के विकास कार्यों पर होगा खर्च
रंगों में जीवंत हुई स्मृतियां, कैनवास पर साकार हुई सृजन की उड़ान पूर्व छात्राओं की दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी संपन्न
International Media Press Club Reg
भक्ति में लीन दिखे सज्जन कुमार कुशवाहा, सुंदरकांड पाठ से गूंजा अर्जुन नगर विनायकपुर
कानपुर नगर के 59वें जिलाधिकारी बने महेंद्र सिंह तंवर, संभाला कार्यभार, कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय 