नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार को नगर निगम, जलकल व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे सीएम ग्रिड, सड़क निर्माण, पैचवर्क और सीवर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवरात्रि से पहले प्रमुख मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
स्वरूप नगर और एक्सप्रेस रोड पर पैचवर्क में तेजी लाने को कहा किदवई नगर की मॉर्बल मार्केट सड़क का विधायक महेश त्रिवेदी के साथ पैदल निरीक्षण करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साकेत नगर व कर्राही में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और मानकों की जांच के भी निर्देश दिए। जरीब चौकी चौराहे पर धीमे सीवर कार्य पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए यातायात प्रभावित न होने देने और कार्य चरणबद्ध तरीके से तेजी से पूरा कराने को कहा। सांसद ने चेतावनी दी कि कार्य में देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग
ओ बी सी का कालम 2027 की जनगणना में जोड़ने व पहले से मौजूद जातियों की ड्राप डाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग कों लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया ज्ञापन 