‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान ‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार
मुंबई (अनिल बेदाग) : मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ अपने दमदार विषय और विशाल कैनवास के चलते लगातार चर्चा में है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के महत्वपूर्ण रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
फिल्म को रियल और विश्वसनीय बनाने के लिए स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार को मिलिट्री एडवाइजर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वह कॉम्बैट मैन्युवर्स और मिलिट्री सीक्वेंसेज़ में अपनी विशेषज्ञता देंगी, जिससे फिल्म के एक्शन और रेस्क्यू ऑपरेशंस में वास्तविकता की झलक देखने को मिलेगी।
श्री गोकुलम मूवीज़ के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, आदिल हुसैन और पार्थिबन अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की तकनीकी टीम भी बेहद शानदार है। ‘पुष्पा’ फेम सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, प्रोडक्शन डिजाइनर राजीवन और एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। वहीं शाश्वत सचदेव का संगीत, शमीर मोहम्मद की एडिटिंग और बिश्वदीप चटर्जी का साउंड डिजाइन फिल्म के अनुभव को और भव्य बनाने की तैयारी में है।

अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू ‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया
मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल
क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा? घुड़सवारी-कथक के बाद अब कॉम्बैट ट्रेनिंग! क्या किसी बड़े एक्शन रोल की तैयारी में हैं श्रेया शर्मा? क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?
12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर है ‘वाइब’ का ट्रेलर हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’ 