क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा? घुड़सवारी-कथक के बाद अब कॉम्बैट ट्रेनिंग! क्या किसी बड़े एक्शन रोल की तैयारी में हैं श्रेया शर्मा? क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री श्रेया शर्मा अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अलग-अलग जॉनर को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं। ‘जटाधारा’ में ‘पल्लो लटके अगेन’ के बाद उन्होंने ‘मस्ती 4’ में कॉमेडी का रंग दिखाया। अब उनकी हालिया फिजिकल ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स ने उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
सूत्रों के मुताबिक, श्रेया का हालिया शेड्यूल सामान्य फिटनेस से कहीं आगे बढ़कर शारीरिक कंडीशनिंग और खास तरह की वर्कशॉप्स पर केंद्रित रहा है। हालांकि उनके अगले किरदार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तैयारी ने उनके संभावित एक्शन अवतार की अटकलों को जरूर हवा दे दी है।
हाल ही में एयरपोर्ट पर उनका फिट और टोन्ड लुक भी चर्चा में रहा। श्रेया पहले से ही घुड़सवारी में दक्ष हैं और कथक का प्रशिक्षण भी ले चुकी हैं। ऐसे में उनकी बॉडी कंट्रोल, स्टैमिना और मौजूदा फिजिकल ट्रेनिंग किसी चुनौतीपूर्ण किरदार की तैयारी की ओर इशारा करती नजर आती है। श्रेया की यह जॉनर बदलने की कोशिश उन्हें टाइपकास्ट होने से बचाने की रणनीति भी हो सकती है। उनके पास विवेक ओबेरॉय और नित्या मेनन के साथ मर्डर मिस्ट्री समेत कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अब नजर इस बात पर है कि उनका अगला सरप्राइज क्या होगा।

मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल
12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर है ‘वाइब’ का ट्रेलर हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’
पांच कहानियां, पांच रंग: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन
पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’ 