अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
21 जनवरी को होगा रणबीर-आलिया-विक्की की ‘लव एंड वॉर’ ग्रैंड थिएट्रिकल धमाका
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा में भव्यता, रोमांस और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट को नई पहचान देने वाले संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के अहम दौर में प्रवेश कर गई है।
‘लव एंड वॉर’ इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन शानदार कलाकार भंसाली के भव्य सिनेमाई संसार का हिस्सा बने हैं। तीनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भंसाली की अनूठी कहानी कहने की शैली को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है।
फिल्म की अब तक कोई झलक सामने नहीं आई है, ऐसे में इसके लुक, कहानी और किरदारों को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली ‘लव एंड वॉर’ से 2027 की सबसे बड़ी सिनेमाई पेशकशों में शामिल होने की उम्मीद है।

चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू ‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया
मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल
क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा? घुड़सवारी-कथक के बाद अब कॉम्बैट ट्रेनिंग! क्या किसी बड़े एक्शन रोल की तैयारी में हैं श्रेया शर्मा? क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?
12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर है ‘वाइब’ का ट्रेलर हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’
भारत में बनेगी ‘डायमंड’ एआई सर्विलांस तकनीक ‘डायमंड’ एआई सिस्टम से मजबूत होगी भारत की सुरक्षा भारत में तैयार होगी हाईटेक ‘डायमंड’ निगरानी प्रणाली 