मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल
मुंबई (अनिल बेदाग): ‘मुसाफिर कैफे’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल नई और दिलचस्प जोड़ी के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को फिल्ममेकर प्रोसीत रॉय की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए साइन किया गया है, जिसमें वह लक्ष्य के साथ लीड रोल निभाएंगी।
‘राख’ से अपनी खास पहचान बनाने वाले प्रोसीत रॉय इस बार रोमांस को एक अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म को साइकोलॉजिकल ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और रहस्य के बीच कहानी कई अप्रत्याशित मोड़ लेगी।
वहीं लक्ष्य ‘किल’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘द बा*र्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बाद एक बार फिर अपने अभिनय का नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। उनका किरदार इस बार ज्यादा लेयर्ड और अनप्रेडिक्टेबल बताया जा रहा है। लक्ष्य और वेदिका की फ्रेश केमिस्ट्री के साथ प्रोसीत रॉय की अनोखी स्टोरीटेलिंग इस फिल्म को खास बना सकती है। फिल्म के टाइटल और अन्य डिटेल्स का फिलहाल इंतजार है, लेकिन रोमांस और साइकोलॉजिकल ट्विस्ट का यह मेल दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा रहा है।

क्या एक्शन अवतार में नजर आएंगी श्रेया शर्मा? घुड़सवारी-कथक के बाद अब कॉम्बैट ट्रेनिंग! क्या किसी बड़े एक्शन रोल की तैयारी में हैं श्रेया शर्मा? क्या जल्द दिखेगा श्रेया शर्मा का एक्शन अवतार?
12 सितंबर को होगा अनोखा ‘एक्सचेंज’ ‘एक्सचेंज’ के ट्रेलर ने खोला अनोखी साइंस-फिक्शन दुनिया का दरवाजा ‘एक्सचेंज’ का ट्रेलर: जब रिश्तों और भावनाओं का होगा अनोखा आदान-प्रदान
वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज ट्विस्ट और एक्शन से भरपूर है ‘वाइब’ का ट्रेलर हंसी, एक्शन और खतरनाक मिशन का कॉकटेल है ‘वाइब’
पांच कहानियां, पांच रंग: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन
पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’ 