शुक्लागंज पुल से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर स्कूटी पुल पर खड़ी कर अंकुर ने लगाई छलांग, तेज बहाव के चलते मंगलवार शाम तक नहीं मिला सुराग
उपदेश टाइम्स कानपुर
कैंट थाना क्षेत्र के शुक्लागंज पुल पर सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 36 वर्षीय युवक अपनी स्कूटी पुल पर खड़ी कर गंगा में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को भी सुबह से शाम तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
लापता युवक की पहचान शांतिनगर निवासी अंकुर अरोड़ा उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वह सेल्समैन का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात अंकुर दोस्तों के साथ बैठा था। इसके बाद वह स्कूटी लेकर शुक्लागंज पुल पहुंचा। वहां उसने स्कूटी किनारे खड़ी की और गंगा में छलांग लगा दी।
घटना देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश शुरू कराई। पुल पर खड़ी स्कूटी के नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक के परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें घटना की सूचना दी।
अंकुर के चाचा सुशील अरोड़ा ने बताया कि उसके पिता सुधीर अरोड़ा की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां मंजू अरोड़ा हैं। इकलौते बेटे के गंगा में लापता होने की खबर से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग लगातार अंकुर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, गंगा में तेज बहाव और पानी अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। युवक के मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जाजमऊ में साइबर ठगी के कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, 11 लोग हिरासत में पकड़े गए गिरोह के तार एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की प्रबल आशंका
कानपुर में 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र, जिले की 4,104 कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिलेगा बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ
एसपीसीए में तैनात होगा पूर्णकालिक चिकित्सक, 15 दिन में पूरी होगी चयन प्रक्रिया, रायपुरवा केंद्र में 252 पशु-पक्षियों का हुआ उपचार, स्कूली बच्चों को भी कराया जाएगा भ्रमण
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
20 फुट के गड्ढे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण एवं निरोधात्मक गतिविधियां तेज, मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, फॉगिंग व लार्वानाशक छिड़काव के निर्देश 