जाजमऊ में साइबर ठगी के कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, 11 लोग हिरासत में पकड़े गए गिरोह के तार एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की प्रबल आशंका
उपदेश टाइम्स कानपुर
शहर में अवैध साइबर ठगी के नेटवर्क पर नकेल कसते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जाजमऊ क्षेत्र स्थित एक कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है एडीसीपी ऑपरेशन्स सुमित सुधाकर रामटेके के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में चलाए गए इस छापेमारी अभियान से हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को जाजमऊ स्थित इस कॉल सेंटर से फर्जीवाड़े और साइबर ठगी की गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनमें कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए गिरोह के तार एक बड़े अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े होने की प्रबल आशंका है फिलहाल काकादेव व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से हिरासत में लिए गए सभी 11 अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बरामद लैपटॉप व मोबाइल के डेटा का फोरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है, ताकि ठगी के शिकार हुए लोगों और बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन का पता लगाया जा सके पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएंगा

शुक्लागंज पुल से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर स्कूटी पुल पर खड़ी कर अंकुर ने लगाई छलांग, तेज बहाव के चलते मंगलवार शाम तक नहीं मिला सुराग
कानपुर में 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र, जिले की 4,104 कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिलेगा बढ़े मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ
एसपीसीए में तैनात होगा पूर्णकालिक चिकित्सक, 15 दिन में पूरी होगी चयन प्रक्रिया, रायपुरवा केंद्र में 252 पशु-पक्षियों का हुआ उपचार, स्कूली बच्चों को भी कराया जाएगा भ्रमण
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान
20 फुट के गड्ढे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण एवं निरोधात्मक गतिविधियां तेज, मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, फॉगिंग व लार्वानाशक छिड़काव के निर्देश 