आईसीडीएस, विकासखंड सरसौल, कानपुर नगर में विदाई एवं स्वागत समारोह सम्पन्न
उपदेश टाइम्स कानपुर
विकासखंड सरसौल, कानपुर नगर के सभागार में 20 जुलाई 2026 को आईसीडीएस परिवार द्वारा विदाई एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती विजय रतन तोमर ,ब्लॉक प्रमुख, विकास खंड सरसौल रहीं। इस अवसर पर मंजू रानी कुशवाहा एवं श्रीमती संजय कुमारी, सुपरवाइजर को भावभीनी विदाई दी गई,जबकि सुरजीत सिंह ,बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मोना सिंह सुपरवाइजर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।स्थानांतरण एवं सम्मान समारोह के अवसर पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी कमला रावत, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक सचान, सहायक विकास अधिकारी (कोऑपरेटिव) रवि कुमार वर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,सत्यार्थ विक्रम, प्रधान सहायक ओमप्रकाश, मोहम्मद आरिफ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर आशा पाल, अंजना सचान,पत्रवाहक जगतधारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुमन यादव, सीमायादव, शोभायादव, सुनीताअग्निहोत्री, उषायादव, पूनमकुशवाहा, रूपा कुशवाहा, धीरेश कुशवाहा, बंदनापांडे, सुप्रियासिंह, शशिद्विवेदी, अर्चना सिंह, वंदना सविता सुलेखा कुशवाहा, सुनीताकुशवाहा, कंचन शुक्ला तथाअन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने संबोधन में स्थानांतरित सुपरवाइजर मंजू रानी के विभागीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि मंजू रानी ने अपने कार्यकाल के दौरान एक सुपरवाइजर होने के बावजूद प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी स्तर की जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा,दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 