पेपर लीक मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी युवा नेत्री डॉ. आँचल वर्मा ने अनोखे अंदाज मे संसद से जंतर -मंतर तक किया पैदल मार्च
नई दिल्ली। सोमवार 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरूआत हुई। समसमाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने और नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करने के लिए संसद से जंतर-मंतर तक मार्च किया। डिंपल यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सड़कों पर मार्च किया। उन्होंने परीक्षाओं के खराब मैनेजमेंट को लेकर नारे लगाए और सरकार पर असंवेदनशील और लापरवाह होने के आरोप लगाए। सपा सांसदों ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी की। नीट पेपर लीक के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। उनके साथ कई छात्रों ने भी संकल्प लिया था और वे अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। वे पेपर लीक मामले में बड़े अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा कराने में विफलता और विरोध कर रहे छात्रों से बातचीत के सभी रास्ते बंद करने को लेकर सरकार को घेरा। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, “आज हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी चिंताएं बताना चाहते हैं, लेकिन सरकार सुनने या बातचीत करने से इनकार कर रही है। लोगों के अनशन पर होने के बावजूद, सरकार इतनी कठोर और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है। भ्रष्ट सरकार की वजह से देश के युवाओं और छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। वहीं मार्च में उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव की मोहान विधानसभा से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी तेजतर्रार युवा नेत्री डॉक्टर आंचल वर्मा अपने साथियों के साथ
अनोखे अंदाज में शामिल हुईं। उन्होंने मनी हीस्ट की वेशभूषा पहन रखी थी। डाक्टर आंचल ने कहा कि यह ड्रेस एक रूपक है उस तानाशाह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ। जिसने करोड़ों युवाओं के विश्वास को ठेस पहुंचाई है । उन्होंने कहा जब मेहनत के बदले पेपर लीक की खबरें आए और ईमानदार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाए , तब सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र और संविधान का अधिकार है। नीट पेपर से जुड़े विवादों, दोबारा परीक्षा और परिणामों को लेकर उठे सवालों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि ये केंद्र सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है और इस समय इसका ध्यान पूरे देश में सिर्फ लूट की तरफ है। चाहे मंदिरों से चढ़ावा चोरी हो , किसानों की एमएसपी चोरी हो, रोजगार की चोरी हो, विकास की चोरी हो। पीडीए के रिजर्वेशन की चोरी हो। सारे सरकारी संस्थान एक- एक कर अपने पूंजीपति मित्रों को बेचे जा रहे हैं। यहाँ तक सीमाओं की सुरक्षा की सजग प्रहरी आयुध निर्माणियों को भी सरकार नहीं छोड़ रही है । सरकार पूरी तरह से देश को लूट कर बर्बाद करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निष्पक्ष हों। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिससे हर छात्र को न्याय मिल सके। लोकतंत में सत्ता का सबसे बड़ा दायित्व जवाबदेही है । डॉक्टर आंचल वर्मा के साथ विनोद रावत, श्रेयांश, मोहित यादव, संदीप आदि शामिल रहे।

एस पी सिंह बनाये गये इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के कानपुर जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग फाउंडेशन द्वारा सोनम वांगचुक के समर्थन में फूल बाग कानपुर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया
सुख्खा पुरवा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का निरीक्षण, घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक
भूजल संरक्षण: गांवों में पानी की हर बूंद सहेजने की मुहिम शुरू
गंगा बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण, जलस्तर का लिया जायजा; गहरे पानी में स्नान न करने की अपील, परमट घाट, अटल घाट, भैरव घाट समेत विभिन्न घाटों पर लगाए गए चेतावनी संकेतक
आचार्य महाप्रज्ञ का प्रेक्षाध्यान का दर्शन आज के विश्व की सबसे बड़ी आवश्यकता है: मुनिश्री जयकुमार 