राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मेधावी विद्यार्थियों व सिविल डिफेंस वालिंटियर्स को किया सम्मानित
निःस्वार्थ सेवाभाव से समाज के लिए कार्य कर रहे सिविल डिफेंस के वालिंटियर्स: धर्मवीर प्रजापति
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को बीएसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आनंदपुरम, टिकरा में आयोजित सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं तथा नागरिक सुरक्षा के समर्पित स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा की भावना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को सशक्त बनाती है। युवा प्रतिभाओं का उत्साह और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से परिवार, शिक्षण संस्थान, समाज एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।
नागरिक सुरक्षा के वार्डनों के सेवाभाव की सराहना करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि वार्डन बिना किसी पारितोषिक की अपेक्षा के अपना बहुमूल्य समय समाज सेवा को समर्पित करते हैं और आवश्यकता के समय सदैव तत्पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका निःस्वार्थ सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के कार्यों और योगदान को समाज के सामने प्रभावी ढंग से लाया जाना चाहिए। वार्डन नागरिक सुरक्षा की पहचान के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन उनके कार्यों और सेवाओं से परिचित हो सकें।
उन्होंने कहा कि वार्डनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों को शीघ्र एक वृहद बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं बैठक में सम्मिलित होकर वार्डनों के साथ विस्तृत संवाद करेंगे तथा उनकी भूमिका, कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही उनके अनुभवों और सुझावों को भी जानेंगे।
कार्यक्रम में बीएसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड स्कूल्स के अध्यक्ष एस.सी. बाजपेई, निदेशक आशीष बाजपेई, कानपुर नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन राजीव सिंह तथा डिप्टी कंट्रोलर पुष्पेंद्र सिंह सहित शिक्षक, विद्यार्थी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 