झूठे मुकदमों से पीछे हटने वाले नहीं है और जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे- अमिताभ बाजपेई
कानपुर,परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बिना अनुमति ड्रेस वितरण और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के मामले में दर्ज एफआईआर पर आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने पलटवार किया है। बुधवार उन्होंने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराना नई बात नहीं है। एफआईआर को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए कहा कि कार्यक्रम की तस्वीरें ही आरोपों की सच्चाई बयां करती हैं। ड्रेस वितरण के दौरान प्रधानाध्यापक मौजूद थे, जबकि केक काटने की तस्वीर में न शिक्षक दिख रहे हैं और न ही बच्चे। अमिताभ बाजपेयी ने भाजपा और प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सरकारी स्कूलों के विकास का काम जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमों से वह पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे।सपा विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाना है। अब तक विधानसभा में पांच प्राथमिक स्कूल, दो इंटर कॉलेज और एक लाइब्रेरी का कायाकल्प कराया जा चुका है। फिलहाल वह छठे सरकारी प्राथमिक विद्यालय को आधुनिक बनाने का काम करा रहे हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि झूठे मुकदमों से समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक नहीं, कई एफआईआर दर्ज करा दी जाएं, लेकिन वह विकास कार्यों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में उनकी सरकार बनने पर प्रदेश में मॉडल अभिनव व संस्कृति स्कूल बनाए जाएंगे।
आज लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया उन्होंने हौसला अफजाई की।

पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में 90वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
अखिलेश यादव के खिलाफ भ्रामक पोस्टों से भड़की सपा व्यापार सभा, कार्रवाई के लिए दी आंदोलन की चेतावनी
श्रीराम मन्दिर में हुए-चोरी व लूट ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन
सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में गरजे सांसद सनातन पांडे, कहा— आस्था और लोकतंत्र पर आघात कर रही भ्रष्ट भाजपा सरकार
स्व. अब्दुल मन्नान की प्रथम जन्म जयंती पर महिलाओं को सिलाई मशीन एवं साड़ियों का वितरण किया गया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे
पेंशनर्स समाज पनकी की महत्वपूर्ण बैठक,अस्पतालों और नर्सिंग होमों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर 