दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद कैची धाम से दर्शन कर लौट रहे मौसी-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाला हादसा मोहम्मदाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ, जहां अज्ञात डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सुनील कुशवाह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र कुशवाह, निवासी वार्ड नंबर-30 वीरेंद्र नगर, थाना भिंड, मध्य प्रदेश तथा उनकी मौसी35 वर्षीय कांति कुशवाह पत्नी रवि कुशवाह, निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लोग कार से कैची धाम दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
हादसे में कार सवार संजय कुशवाह, ऋषि कुशवाह, नीलम कुशवाह और अंजना कुशवाह को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रात्रि में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को डायल-108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भिजवाया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
सुबह उप निरीक्षक जसवीर सिंह द्वारा पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और एमए का छात्र था। वहीं मृतिका कांति कुशवाह के पति रवि कुशवाह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।| हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की धूमधाम से मनाई गई जयंती 