एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार के साथ मनीष कुमार की विशेष रिपोर्ट
फर्रुखाबाद ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के स्कूल के छात्रों और छात्रोंओ को एल्बेंडाजोल खिलाने पर लगभग एक सैकड़ा से अधिक छात्रों की हालत बिगड़ गई जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम मोहिद्दीन पुर में स्थित जवाहर लाल प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल एवं प्राइमरी विद्यालय रठौरा के लगभग एक सैकड़ा छात्रों को दोपहर के बाद एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई बच्चों ने गोलियां खाने बाद उन्हें कुछ समय के बाद चक्कर आने लगे तथा उल्टियां शुरू हो गई छात्रों की तबीयत बिगड़ी 108 एम्बुलेंस पर फोन कर उन्हें कमालगंज सीएससी तथा लोहिया अस्पताल ले जाएगा जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मोहम्मदाबाद थाना अध्यक्ष, जहानगंज थाना अध्यक्ष कमालगंज सीएससी पहुंचे सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि एल्बेंडाजोल की गोलियां सभी सहकारी व गैर सरकारी स्कूल में 19 साल तक के छात्रों को खिलाई जाती हैं लेकिन आज जवाहरलाल प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल प्राइमरी विद्यालय रठौरा में शिक्षकों ने डेढ़ सौ छात्रों को गोलियां खिलाई जिसमें 16 बच्चे सर दर्द की दिक्कत हुई और कुछ छात्र उल्टियां से परेशान हो गए इसे देखते हुए आनंन फानन में कुछ बच्चों को लोहिया अस्पताल भेजे गए कुछ बच्चों को कस कमालगंज भेजा गयासभी की हालत में सुधार है सीएससी कमालगंज में डॉक्टर ने बताया कि 33 बच्चों को यहां लाया गया सभी के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और लोहिया अस्पताल 27 छात्रों को ले जाया गया सभी की हालत सही है

आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की धूमधाम से मनाई गई जयंती 