फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ऐतिहासिक ‘पांचाल नगर’ करने को लेकर, सामाजिक गतिविधियां तेज
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद: जिले का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर सियासत और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हिंदू समाज पार्टी ने फर्रुखाबाद का नाम बदलकर ऐतिहासिक ‘पांचाल नगर’ करने की मांग को लेकर एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने कैंप लगाकर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से समर्थन जुटाया। अभियान का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जिसमें आचार्य प्रदीप नारायण ने मंत्र पढ़े और राजेश भवानी ने अभियान की विधिवत शुरुआत की।
‘गुलामी का प्रतीक’ है वर्तमान नाम अभियान के दौरान मंदिर की दीवारों पर लगाए गए पोस्टरों और बैनरों में फर्रुखाबाद नाम को ‘गुलामी का प्रतीक’ बताया गया है। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा, “फर्रुखाबाद का नाम यहां के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप नहीं है। इसे बदलकर ऐतिहासिक ‘पांचाल नगर’ किया जाना अत्यंत आवश्यक है। हमारी पार्टी इस अभियान के माध्यम से इस नाम को बदलवाने का पूरा प्रयास करेगी।”हस्ताक्षर के साथ दिया जा रहा पत्र अभियान के तहत मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें एक पत्र भी सौंपा जा रहा है। इस पत्र में नाम बदलने की आवश्यकता और ‘पांचाल नगर’ के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई है।
यहां पर लोग रहे मौजूद इस मौके पर पोस्टर जारी किए गए, जिन पर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा की तस्वीरें थीं। मौके पर जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता (एडवोकेट), रोहन कश्यप, दिलीप शर्मा, शशिकांत पाराशर, सोहन शुक्ला, आदित्य मिश्रा, कौशल गुप्ता, सौरभ शाक्य, प्रिंस पाठक, आलोक मिश्रा, दीपक मिश्रा, विनय कटियार और शिवम बाजपेई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 