भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा, धूमधाम से निकल गई जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद शहर में धूमधाम से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा निकल गई यात्रा में भारतीय संस्कृति की छटा नजर आयी, यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया| शहर के पांडेश्वर नाथ शिवालय से शुरू हुई एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लाल सराय, लाल दरवाजा, रोडवेज बस अड्डा होते हुए बद्री विशाल कॉलेज के निकट स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| यात्रा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भारत के विभिन्न प्रांतो की वेशभूषा में लोग यात्रा में शामिल हुए, महिलाओं ने भी यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया बच्चों का उत्साही देखने लायक था! यात्रा में कश्मीर हो या कन्याकुमारी असम हो या गुजरात पूर्व हो या पश्चिम उत्तर हो या दक्षिण सभी जगह के विविधता में एकता के दर्शन नजर आए
अयोध्या से आया फरुवाही नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा! यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों नें भी भाग लिया! संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, दिनेश मिश्रा, संजय गर्ग, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, मटर लाल, आदेश अवस्थी, आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, सदानंद शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, प्रभात मिश्रा आदि रहे!

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 