पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के प्रयास से कैंट में 11 जगह जले अलाव
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भीषण शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए, कानपुर नगर की कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया द्वारा गरीब और जरूरतमंद जनता के लिए बड़ा राहत कार्य शुरू किया गया है उनकी महत्वपूर्ण पहल से विधानसभा क्षेत्र के लगभग 11 प्रमुख स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। कानपुर महानगर के अलावा कैंट में बड़ी संख्या में गरीब मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चलाने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं, जिनमें से कई लोग सड़क किनारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं ठंड से बचाव के आवश्यक साधन इन लोगों के पास मौजूद नहीं हैं। ठंड की वजह से कोई जनहानि ना हो इसको लेकर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया की यह शानदार पहल है। नए साल के पहले दिन से ही कैंट विधानसभा क्षेत्र में अलाव जल रहे हैं। पूर्व विधायक भदौरिया एक नेक दिल इंसान होने के साथ-साथ मानवीय पहलुओं का भी बखूबी ध्यान रखते हैं उनका सोचना है कि ठंड वजह से कोई जनहानि ना हो पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक अलाव निरंतर जलते रहेंगे पूर्व विधायक के निर्देश पर 11 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के कार्यालय के सामने, श्याम नगर, सिन्हा रोड के आगे, रामपुरम, 150 फीट रोड, एटीएम के पास, सेंगर चौराहा, झंडे वाला चौराहा, पवन ज्वेलर्स के सामने, मुक्तेश्वर मंदिर के सामने, सुंदरकांड गली, भवानी नगर, ग्रेस गार्डन के सामने, स्वर्ण जयंती विहार रोड, स्वर्ण जयंती विहार, दहेली गाँव, यदुवंशी गेस्ट हाउस के पीछे, मंगला विहार इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली है और पूर्व विधायक के इस मानवीय कार्य की सराहना की है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 