विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष फोकस
कानपुर नगर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जनपद में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, जागरूकता और नामांकन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सक्रिय रूप से जागरूक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र दिव्यांग मतदाता सूची से वंचित न रहे और उसे मतदान का अधिकार प्राप्त हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की पहचान के लिए यूडीआईडी कार्ड के डाटा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत एलेनको के लाभार्थियों की सूची का समन्वित रूप से उपयोग किया जाए। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को प्रेरित करने और अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिव्यांग आइकॉन विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को समयबद्ध और परिणामोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए गए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 