जेसीआई कानपुर लावन्या ने इस्कॉन मंदिर में दर्शन कर नए सत्र का किया शुभारंभ, स्वाति दीक्षित बनी जे सीआई की अध्यक्ष
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जेसीआई कानपुर लावन्या द्वारा नए जेसी (Jc) वर्ष के सफल शुभारंभ को लेकर और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर में एक विशेष दर्शन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने आगामी वर्ष के सेवा कार्यों के लिए संकल्प लिया। प्रभु का आशीर्वाद लेकर
नई कार्यकारिणी ने कमान संभाल कर निरंतर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया इस अवसर पर जेसी स्वाति दीक्षित ने अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला और जेसी शिविका ने सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई अध्यक्ष स्वाति दीक्षित ने बताया कि नए वर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ करने का उद्देश्य प्रभु आशीर्वाद और प्राप्त करना और पूरे वर्ष सेवा और समर्पण का भाव बना रहे।
भक्तिमय रहा वातावरण कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्यों ने मंदिर में विधि-विधान से आरती की और भगवान के दिव्य संकीर्तन का आनंद लिया। तत्पश्चात सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई । इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने मंदिर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेहा गुप्ता, पुनीता जोशी, सुमन और कोमल गुरनानी की मुख्य भूमिका रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिल्पी, रश्मि, नीतू, नित्या, रश्मि जैन, दीपाली, तान्या, ऋतु, आद्या, शिविका जैन, अनुभूति , अंशु सहित संस्था की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 