दारोगा पर भाकियू नेता से मारपीट का आरोप, थाना शमसाबाद में धरना
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद: शमशाबाद थाना क्षेत्र में भाकियू के ग्राम अध्यक्ष से मारपीट और सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व किसानों ने कड़ाके की ठंड में थाना शमसाबाद का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। मामला 21 दिसंबर का है, जब ग्राम अध्यक्ष रफी निवासी पापड़ी खुर्द को समझौते के नाम पर थाने बुलाकर रोक लिया गया। आरोप है कि सुविधा शुल्क न देने पर दरोगा मिथिलेश कुमार ने उनके साथ मारपीट की। जिला मंत्री राजेश गंगवार नें नाराजगी व्यक्त की तो आरोप है की दारोगा मिथिलेश कुमार व दारोगा रामवीर नें अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की| मामले की सूचना पर जिलाध्यक्ष अजय कटियार के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान रजाई-गद्दा व लकड़ी लेकर थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने 24 घंटे में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।
अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव, जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष विजय सिंह शाक्य, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, जिला सचिव पुजारी कटियार ,सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल आदि रहे |

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 