किसानों ने विकासखंड कार्यालय को सौंपा ज्ञापन समाधान की मांग की
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद जनपद के ब्लॉक कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरान गढ़िया में नाले का गंदा पानी खेतों में भरने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होने के विरोध में किसान ब्लॉक कमालगंज पहुंचे लगभग तीन दर्जन किसानों ने लिखित शिकायत दी किसानों ने खंड विकास कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल निकासी, समाधान की मांग की।
किसानों का कहना है कि नाले की सफाई न होने से हालात भयावह हैं, किसान भारी मानसिक व आर्थिक संकट में हैं।
खंड विकास अधिकारी के न मिलने पर बाबू ने ज्ञापन लिया
ब्लॉक पर ज्ञापन देने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में भी ज्ञापन किसानों द्वारा दिया गया
तथा जल्द से जल्द समाधान के लिए भी किसानों ने कहा

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 