पहाड़ गांव कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदनी में शनिवार को पिंडारी बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विशेष अभियान चलाया
चांदनी में बिजली विभाग के 15 पंजीकरण हुए
पहाड़ गांव कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदनी में शनिवार को पिंडारी बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विशेष अभियान चलाया अभियान में 15 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया जबकि 50 हजार का राजस्व जमा हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार की इस एक मुश्त समाधान योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत देना है। चांदनी में आयोजित अभियान में बड़ी ग्रामीणों ने पहुंचकर योजना का लाभ उठाया और अपने बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए पंजीकरण कराया। विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जेई निशांत शर्मा ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को समझाया कि यह योजना बकाया बिलों के बोझ से राहत पाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता लंबे समय से बकाया बिलों की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। सरकार ने कई श्रेणियों में सरचार्ज माफी और किस्तों में भुगतान जैसी विशेष राहतें प्रदान की हैं। कैंप को लेकर विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी उपभोक्ता योजना से जुड़कर बिजली बकाए से राहत पाएंगे। बिजली कर्मचारी संविदा कर्मी इरशाद अहमद सतेन्द्र पाल पवन पटेल रामप्रकाश पवन राजपूत कमल किशोर आदि बिजली कर्मचारी मौजूद रहे!

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा 