डरें नहीं, महिला हेल्पलाइन नंबर्स का उपयोग करें
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
खैरी गांव एवं मगरा में महिलाओं को जागरूक किया
कोंच। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और युवतियों को जागरूक करने के लिए कैलिया पुलिस ने क्षेत्र के खैरी व मगरा गांव में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि विषम परिस्थिति में महिला व युवतियां डरें नहीं, महिला हेल्पलाइन नंबर्स का उपयोग करें ताकि अवांछनीय गतिविधियों को रोका जा सके।
पुलिस कप्तान के दिशा-निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार
को कैलिया पुलिस की एंटी रोमियो टीम व महिला मिशन शक्ति टीम ने एसओ अवनीश कुमार पटेल के साथ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिपाही रणविजय पटेल एवं महिला सिपाही रक्षा संगीता बेबी चौधरी मोहिनी ने ग्राम खैरी व मगरा में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने गांव के नुक्कड़ एवं दुकानो में महिलओं व बालिकाओं को एकत्रित कर जागरूक किया कि कोई परेशान करे अथवा घर में ही उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की शिकार हैं तो चुप बैठने के बजाए महिला हेल्पलाइन नंबर्स का उपयोग करें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, साइबर हेल्प लाइन 1930 व पुलिस सहायता 112 आदि नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार