सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। विकास खंड कार्यालय कोंच में शनिवार को एडीओ पंचायत नरेश चंद्र दुवे को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके सेवाकाल को स्मरण करते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती व्यवस्था के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि नरेश चंद्र दुवे ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे विभाग को नई दिशा मिली। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन शीलू पड़री ने उनके व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सदैव सहयोगी रहे और कर्मचारियों को मार्गदर्शन देते रहे। कार्यक्रम में इंजीनियर राजीव रेजा, प्रधान आनंद पचौरी कपिल देव राजपूत रामकुमार राजपूत दिलीप कुमार भाटिया एवं आपूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नरेश चंद्र दुवे को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भावुक हुए दुवे ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास खंड कोंच में कार्य करना उनके लिए गौरव की बात रही है।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार
छेड़खानी एवं मारपीट का वांछित आरोपी कैलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 