कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
लोडर वाहनों में ठूंस ठूंस कर ढोये जा रहे मजदूर, जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
कोंच। कस्बे में खुलेआम सड़कों यातायात नियमों को धज्जियां उड़ाई जा रही है लेकिन परिवाहन विभाग के कानों में जू तक नहीं रेंग रही हों। लगातार बढ़ते हादसों के बावजूद परिवाहन विभाग की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ औपचारिक कार्रवाई में ही व्यस्त नजर आते हैं।
कोंच की सड़कों पर ओवर लोड वाहन या लोडर वाहनों में ठूंस-ठूंस कर मजदूर ढोये जा रहे है। जिससें लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिससें मार्कण्डेश्वर तिराहे से उरई की तरफ जारी एक लोडर में 30 से 40 मजदूरों को ठूंस-ठूंस भरकर ले जाया जा रहा है। वायरल हुए वीडियो में मजदूरों को लोडर के किनारों से लटकते हुए सफर करते देखा जा सकता है। इन मजदूरों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे, जो अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद परिवहन विभाग की नींद नहीं टूटी और न ही किसी वाहन पर ठोस कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो को अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। एआरटीओ राजेश सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है और ऐसी लापरवाही करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन गंभीर है या केवल खानापूर्ति में ही समय बिताया जा रहा है।

रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई 