ग्राम प्रधान रामबेटी की अनोखी पहल अब छुट्टी के दिन गांव में ही होगा सरकारी कामकाज
उन्नाव/ कानपुर उपदेश टाइम्स
उन्नाव जिले की सथरा ग्राम सभा करीमाबाद में ग्राम प्रधान रामबेटी ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। अब हर रविवार को गांव में ही सरकारी कार्य किए जाते हैं।
इस पहल के तहत ग्राम प्रधान की निवेदन पर ब्लॉक के कर्मचारी छुट्टी के दिन गांव पहुंचकर ग्रामीणों के पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल, शादी-ब्याह के अनुदान जैसे जरूरी कार्य निपटाते हैं।
गांव के लोग अब छोटे-छोटे कामों के लिए ब्लॉक या तहसील के चक्कर नहीं लगा रहे। इस व्यवस्था से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ग्राम प्रधान रामबेटी का कहना है कि “मेरा उद्देश्य है कि ग्राम सभा के लोग अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहें। अब सरकार की सुविधाएं जनता के दरवाजे तक पहुंचेंगी।”
गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की है। उन्होंने उपदेश टाइम्स के कैमरे के सामने ग्राम प्रधान की दिल से प्रशंसा की और इस प्रयास को “जनसेवा की मिसाल” बताया।
ग्राम पंचायत सथरा के करीमाबाद की यह पहल अब अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बनती जा रही है, जहां छुट्टी के दिन भी जनता के काम पूरे हो रहे हैं।

नायब तहसीलदार व एसएचओ ने किया डीसीए कैम्प का उद्घाटन
अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
मझगावा सेवक की माटी बोल उठी, आजु मान बढ़ाय दीहिस, द्विवेदी खंडान के लइका ने, मेहनत से मुकाम पाय लीहिस
उन्नाव जिले के टाउन एरिया शुक्लागंज में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, ऑफिस जाने के लिए लंच तैयार कर रही थी, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले की पहली आदर्श गौशाला व्यवस्थाएं देख प्रशंसा करते नहीं थके लोग
उन्नाव में कोडीन की कालाबाजारी मने फर्जी ड्रग लाइसेंस नंबर बढ़ाई जांच की मुश्किलें 