नायब तहसीलदार व एसएचओ ने किया डीसीए कैम्प का उद्घाटन
मौरावां। हर वर्ष नगर पंचायत मौरावां में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आयोजित होने वाले क्रिकेट कैम्प का श्रीगणेश नायब तहसीलदार पुरवा व एसएचओ मौरावां ने किया।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से अरविंद कमल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव सन 2024 से लगातार जनपद के मौरावां नगर पंचायत में 7 दिवसीय क्रिकेट कैम्प का आयोजन कराता है। उसी कड़ी में आज 1 फरवरी को मौरावां के मेला मैदान में तृतीय क्रिकेट कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार पुरवा नीरज चतुर्वेदी व विशिष्ठ अतिथि एसएचओ मौरावां कुँवर बहादुर सिंह ने बैटिंग व बॉलिंग करके किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र पर नायब तहसीलदार व एसएचओ के पुष्प अर्पित करने से हुईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का निखार होता है। उन्होंने इस कैम्प से क्षेत्र के खिलाड़ियों को लाभ लेने की बात कही।
वही एसएचओ ने कहा कि ये क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है जिसके माध्यम से वो अपने हुनर को और निखार सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल प्रसाद ने की।
सभी ने कैम्प संयोजक संयुक्त सचिव डीसीए उन्नाव राजेश कुमार की भूरि भूरि प्रसंसा की। उन्होंने राजेश कुमार को खिलाड़ियों का सच्चा हितैषी बताया।
कैम्प संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि ये कैम्प हर वर्ष उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की डेवलेपमेंट कमेटी के चेयरमैन अरविंद श्रीवास्तव कमल जी के निर्देशानुसार आयोजित होता है।
आये हुए अतिथियों का स्वागत जमुना तिवारी , अवधेश दीक्षित, व रामराज सिंह ने किया, जबकि आभार डीसीए के संयुक्त सचिव राजेश कुमार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिलौली प्रथम जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी राम बाबू लोधी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मौरावां संतोष शुक्ला, सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी नियाज अहमद, गौरी सिंह, सुखदेव, राजेश पांडेय,आसिफ, सौरभ, मनोज, सुरेंद्र, सुशील, मनोज के साथ खिलाड़ियों में अनिरुद्ध, बीरू, फहद, आयुष, अनुराग, विकास, अनन्या, सफीउल, अंकित, गोविंद, निहाल, प्रांजुल शिवा, विमल, शिवा द्विवेदी आदि उपस्थित रहें।

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
मझगावा सेवक की माटी बोल उठी, आजु मान बढ़ाय दीहिस, द्विवेदी खंडान के लइका ने, मेहनत से मुकाम पाय लीहिस
उन्नाव जिले के टाउन एरिया शुक्लागंज में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, ऑफिस जाने के लिए लंच तैयार कर रही थी, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले की पहली आदर्श गौशाला व्यवस्थाएं देख प्रशंसा करते नहीं थके लोग
ग्राम प्रधान रामबेटी की अनोखी पहल अब छुट्टी के दिन गांव में ही होगा सरकारी कामकाज
उन्नाव में कोडीन की कालाबाजारी मने फर्जी ड्रग लाइसेंस नंबर बढ़ाई जांच की मुश्किलें 