गर्भाशय मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा सोमवार को गर्भाशय मुख कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
225 महिलाओं की भागीदारी
इस कार्यक्रम में 225 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इनमें से 35 मरीजों का वहीं पर पैप स्मियर टेस्ट किया गया।
विशेषज्ञों ने दी जानकारी
नोडल ऑफिसर डॉ. नीना गुप्ता ने बताया कि 21 से 65 वर्ष की हर महिला को यह जांच जरूर करानी चाहिए, ताकि कैंसर का पता समय पर चल सके। डॉ. उरूज जहान ने HPV वैक्सीन की उपयोगिता बताई, वहीं डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि पैप स्मियर की जांच ओपीडी में आसानी से उपलब्ध है।
स्वास्थ्य व पोषण पर मार्गदर्शन
कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर, व्यक्तिगत परामर्श तथा संतुलित आहार से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर पाए।
अब तक 6000 से अधिक जांचें
डॉ. नीना गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई 2021 से शुरू की गई कैंसर स्पेशलिटी ओपीडी में अब तक 6000 से अधिक पैप स्मियर जांच हो चुकी हैं। वहीं 173 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
पुरुष भी हों जागरूक
विभागाध्यक्ष डॉ. रेनु गुप्ता ने कहा कि पुरुषों को भी गर्भाशय मुख कैंसर की स्क्रीनिंग के महत्व को समझना चाहिए और अपनी माताओं, बहनों व पत्नियों को समय-समय पर जांच के लिए प्रेरित करना चाहिए।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 