मजदूर के बीड़ी पीने से टायर फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार
फर्रुखाबाद कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के धीरपुर स्थितएक टायर फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना का कारण मजदूर द्वारा बीड़ी पीना बताया जा रहा है। आग लगते ही फैक्ट्री में धुआं भर गया और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार,सौरिख कन्नौज निवासी 24 वर्षीय लालू पुत्र लक्ष्मी, 34 वर्षीय यशवीर सिंह पुत्र रविंदर एवं 32 वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र श्रीकुमार सिंह निवासी रोहिला, मोहम्मदाबाद धीरपुर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मजदूरों के साथी रविंदर ने बताया इसी दौरान यशवीर सिंह ने लापरवाही में बीड़ी पीना शुरू कर दिया, जिससे फैक्ट्री की गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। साथी रविंदर कुमार ने तुरंत घायलों को दोपहर लगभग 1:08 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फैक्ट्री गंगा नगर निवासी अरविंद पांडेय की बतायी जा रही है।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 