अरमापुर में खिड़की तोड़कर लाखो की चोरी खिड़की तोड़कर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
अमित द्विवेदी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अरमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरमापुर निवासी अनुज कुमार अपने गृह जनपद गए हुए थे।बदमाशों ने घर के किचन की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने, चाँदी के जेवर व नगद पार कर दी जानकारी के अनुसार, अरमापुर क्वार्टर नंबर G1/210 में रहने वाले अनुज कुमार बीते 4 नवंबर 2025 को अपने गृह जनपद गए थे उनके घर ताला बंद था कल सुबह करीब 4 बजे जब अनुज कुमार वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के किचन की खिड़की टूटी हुई है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है घर में चोरी होने की आशंका पर अनुज कुमार ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 30 ग्राम सोना, 280 ग्राम चाँदी के विभिन्न सामान और 8,000 रुपये नगद चोरी कर ले गए हैं चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है सूचना मिलते ही, संबंधित थाने से उपनिरीक्षक दयानन्द यादव तत्काल मौके पर पहुंचे प्रार्थी अनुज कुमार ने दारोगा यादव को घटना स्थल का निरीक्षण कराया और चोरी की पूरी जानकारी दी पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान तथा जल्द गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 